Independence Day 2023: देशभर में मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस, पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

2 Min Read
Independence Day
Independence Day

Independence Day 2023: देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया.

 Independence Day 2023: आज 15 अगस्त है और आज देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश गुलामी से आजादी मिली थी। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं. पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंग चुका है.

Independence Day 2023 :ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया. यह लगातार 10वीं बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया है. 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से झंडा फहराते हैं.

आपको बता दें कि लाल किले पर झंडा फहराने और भाषण देने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम शामिल है। जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने कुल 17 बार लाल किले पर झंडा फहराया.

इसके बाद नाम आता है पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का। उन्होंने 11 बार लाल किले पर झंडा फहराया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम आता है, जिन्होंने लगातार 10 साल तक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया था। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे.

P.Raval

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version